बीकानेर। टीम क्लीन कैप्सूल संडे – बीकानेर के तत्वाधान में रविवार को PBM ट्रॉमा सेंटर में साफ़-सफ़ाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
टीम लीडर रवि कड़वासरा, योगेंद्र प्रजापत और सोनाली शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार को हॉस्पिटल व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व पौधारोपण अभियान चलाया जाता है।
इस अवसर पर टीम के सक्रिय सदस्य रवींद्र , सुरेंद्र,अनीश, प्रणव, मुकेश,शीला,प्रियंका सहित फ़ार्मासिस्ट, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ़ तथा PBM निःशुल्क ई-रिक्शा तथा आम नागरिक का भी विशेष सहयोग रहा।
टीम का संदेश –
✨ “स्वच्छता, सफ़ाई, हरियाली और सहयोग – यही है हमारा कैप्सूल।”
✨ “हर रविवार – एक बदलाव, आपके साथ हमारा प्रयास।”

























