बीकानेर। हाल ही में 27 जुलाई को आयोजित लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती (548 पदों) में पद वृद्धि को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार से गुहार लगाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की बजट घोषणा के अनुसार सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में 50 प्रतिशत पद वृद्धि लागू की जानी है।
इसी क्रम में पशु परिचर, जेल प्रहरी और पशुधन सहायक जैसी भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। अभ्यर्थियों ने कल बुधवार को शिक्षा निदेशालय पहुंचकर शिक्षा निदेशक से मुलाकात की और लंबित फाइल को जल्द वित्त विभाग एवं शासन सचिवालय भेजने का निवेदन किया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार को समान नियम अपनाते हुए लाइब्रेरियन ग्रेड-3 भर्ती में भी पद वृद्धि करनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। इसमें कई अभ्यर्थी शामिल रहे जिसमें ओम प्रकाश तर्ड, गजेंद्र चौधरी, कन्हैया लाल मारू, जितेंद्र राजपुरोहित, जयराम, रॉकी जाट, अक्षित, बाबूलाल सियाग, तोलाराम सियाग, रवि कुमार एवं अन्य अभ्यर्थियों ने ज्ञापन देकर पदों में बढ़ोतरी के लिए सरकार तक गुहार लगाई

























