
भैरूनाथ सेना के माध्यम से दिनांक 21 अगस्त 2025 को बीकानेर से कोडमदेसर भैरूजी तक डाक ध्वजा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ ले जाई गई। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा साथी शामिल हुए।
इस पावन डाक ध्वजा यात्रा में मुख्य रूप से कैलाश पंवार, नीरज सारस्वत, बलदेव पंवार, लक्ष्मण पंवार, ललित कछावा, नवीन, अजय मोदी, विक्की कच्छवा, विजय तनवार, भानु तनवार, नारायण भाटी और हैप्पी गेहलोत सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान भक्तों ने “जय भैरूनाथ” के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। भक्ति, आस्था और उल्लास का यह अनूठा संगम डाक ध्वजा यात्रा में देखने को मिला।

























