बीकानेर। बैंक में घुसकर शाखा प्रबंधक व सहायक कर्मियों को जान से मारने की धमकी देना, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न करने का मामला जिले के खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना 21 अगस्त को एसबीआई बैंक खाजूवाला में हुई। इस संबंध में बैंक के मुख्य प्रबंधक चंदन कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त को अज्ञात आरोपी एसबीआई बैंक खाजूवाला के अंदर घुसे और शाखा प्रबंधक (प्रार्थी) व सहायक कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच हैड कांस्टेबल ईश्वरराम को सौंपी गई।

























