बीकानेर। भाजपा के शिवबॉडी मंडल अध्यक्ष अभय पारीक का निधन हो गया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर है। अभय पारीक लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी अंतिम यात्रा आज 25 अगस्त को दोपहर 4 बजे जेएनवीसी में 4 ई से रवाना होगी।
देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचायरिया, महामंत्री दिलीप सिंह और प्रवक्ता मनीष सोनी सहित अनेक नेताओं ने अभय पारीक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

























