प्रदेश कांग्रेस में अब बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। राजस्थान में कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों को बदलने जा रही है। ऐसे में यहां पर गुजरात और एमपी मॉडल को लागू किया जाएगा। राजस्थान में कांग्रेस सभी जिलों के अध्यक्ष बदलेगी। ऐसे में कांग्रेस ने 30 नेताओं को संगठन सृजन अभियान के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। ऑब्जर्वर बनाए गए नेताओं की देखरेख में हर जिले के जिलाध्यक्षों का पैनल बनेगा।
आजवर बनाए गए नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की जिलाध्यक्षों के पैनल पर राय देंगें। ऑब्जर्वर और तीनों नेताओं की राय के बाद यह पैनल राहुल गांधी को भेजा जाएगा। राहुल गांधी की मंजूरी के बाद जिलाध्यक्षों की नए सिरे से नियुक्ति की जाएगी।
30 नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है। जिसमें सभी नेता दूसरे राज्यों के है।






















