जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की शाम एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। चारणवाला निवासी शरीफ खान पुत्र हनीफ खां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपनी मां के साथ बाइक पर जा रहा था।इसी दौरान बजंरग पुत्र दुलाराम निवासी भादवा की पिकअप ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























