आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 सोमवार को आयुष्मान हार्ट अस्पताल पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले व कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा के नेतृत्व में आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर तथा डॉक्टर बीएल स्वामी से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज 20 वें दिन जारी रहा।
कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा ने कहा की डॉक्टर बीएल स्वामी ने इलाज में लापरवाही के कारण हजारों घरों को उजाड़ दिया तथा चिरंजीवी के नाम पर मरीजों को भर्ती करके हजारों मरीजों से लूट की है उसके बावजूद बीकानेर का प्रशासन कोई कार्यवाही करने के बजाय उसको बचाने में लगा हुआ है इसलिए आमजन में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है अब लोग सड़कों पर उतरकर लड़ेंगे
पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार गोदारा ने कहा की अगर न्याय करने वाले ही दोषियों को बचाने में लग जाए तो आमजन को न्याय के लिए सड़कों पर आर पार लड़ना पड़ेगा
NSUI जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सड़क पर बैठे 20 दिन हो गए लेकिन प्रशासन सो रहा है इसलिए अब हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर लड़ेंगे
इस अवसर पर हेतराम गोदारा,भगीरथ ज्यानी,मुकेश,ओमप्रकाश भादु मल्लाराम कूकणा सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।
























