जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ जोधपुर संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज दिनांक 29/09/2025 को मध्याह्न में सहायक अभियंता के माध्यम से बीकानेर वृत के प्रत्येक सबडिवीजन पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की मांगों को लेकर 33 सूत्री ज्ञापन प्रबंध निदेशक के नाम सौंपा गया। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के सचिव शिवदत्त गौड़ के नेतृत्व में बीकानेर ग्रामीण सहायक अभियंता कार्यालय पर जिला महामंत्री रामदेव सांखला, जिलाध्यक्ष नवीन स्वामी, देवेश सोनी, राजेन्द्र मीणा, दिलीप व्यास, दीपक चतुर्वेदी, सुखदेव जनागल, संजय साहू, बसंत बारहठ, लोकेश शर्मा, लोकपाल सिंह, गौरीशंकर पंवार, नरेश शर्मा, चंदन कश्यप, मनोहर प्रजापत, इमरान, जफर अली, दौलत सिंह, अशोक भाटी, चंद्रमोहन कच्छवाहा, डिंपल मूलचंदानी, प्रियंका मोदी, लक्ष्मी चौधरी गौरव बत्रा, मदन सिंह, सुनील शर्मा, धर्मा राम बिश्नोई ,मूलचंद, लालचंद घावरी अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

























