बीकानेर।कोटगेट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। विट्ठल पुत्र रमेश सिंह रायसिख ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 11 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 3:45 बजे वह बीकानेर आया था। उसने अपनी बाइक तोलियासर भैरुजी मंदिर के सामने खड़ी कर खरीददारी शुरू की।
पीड़ित के अनुसार, करीब 4 बजे उसने बाइक खड़ी की थी और 5:15 बजे जब खरीददारी कर लौटा तो बाइक गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























