अपना घर आश्रम बीकानेर ने ऐसी कई अनगिनत जिंदगियों को वापस जीने की उमीदे पैदा की है जिनका जीवन बेड़ियों ने जकड लिया था ऐसे ही एक आवासी जिनका नाम मुकेश है जो चुरू के सुजानगढ़ के गाँव कोलासर के रहने वाले है लेकिन मुकेश की जन्दगी तब बदल गई जब 15 साल पहले उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया और मुकेश को उनके परिवार वाले घर में ही एक पेड़ से बाँध कर रखते थे ताकि मुकेश कहीं भाग न जाए,इसी बिच मुकेश का पेड़ से बंधा हुवा वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुवा और वह वीडियों अपना घर आश्रम बीकानेर के संस्थापक व सचिव जुगल राठी ने देखा वीडियों में दिख रहें मुकेश की पहले पुष्टि की गई और फिर तुरन्त अपना घर आश्रम बीकानेर की एक टीम को सुजानगढ़ चुरू भेजा गया आश्रम की टीम मुकेश के गाँव कोलासर पहुँच कर मुकेश के पिता व गाँव के सरपंच के सामने ही मुकेश को बेड़ियों से मुक्त करवाया और अपना घर आश्रम बीकानेर में सेवा उपचार हेतु आश्रम में भर्ती किया जहाँ अब मुकेश का इलाज होगा और अपना जीवन आजादी के साथ जी सकेगा |
आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया की आश्रम की रेस्क्यू टीम समय समय पर ऐसे जरूरतमंद असहाय आवासियों को आश्रम में भर्ती कर उनका सेवा उपचार किया जा सके |
























