शहर के भुट्टों का चौराहा स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात होना सामने आया है, जहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात 27 सितंबर की रात तीन बजे 41 मिनट पर हुई। इस संबंध में पंचारिया चौक नोखा निवासी देवकिशन पंचारिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सदर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज कराया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से ताला तोड़कर दुकान से शक्ति कम्पनी के 7.5 एच पी का पम्प व मोटर, पार्थ कम्पनी के 5 एचपी पम्प व मोटर 2 सेट, सील्वर कम्पनी के 5 एचपी पम्प व मोटर एक सेट, लुंबी कम्पनी के 5 एचपी पम्प व मोटर एक सेट, पार्थ कम्पनी के 7.5 एचपी पम्प व मोटर 2 सेट, 15000 रूपये नगद गले से, एक मोबाइल, 10 तार बण्डल, 15 बैट्री तथा एक वीएफडी लंबी कम्पनी और एक पार्थ कम्पनी का 5 एचपी का कन्ट्रोलर कीमत लगभग 450000 रूपये चोरी करके टैक्सी में भरकर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
























