बीकानेर। कार द्वारा बैलगाड़ी को टक्कर मारने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गजनेर पुलिया के पास 1 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में सर्वोदय बस्ती निवासी पप्पु खां ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई लियाकत अली बैलगाड़ी चलाता है और जा रहा था। इसी दौरान कार चालक ने उसके भाई की बैलगाड़ी के टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























