शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। हाल ही में तीन चोरों ने नई लाइन स्थित हरिराम मंदिर चौक के पास की गलियों में तीन मकानों को निशाना बनाया। चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और मौका मिलते ही घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने आस-पास के कई मकानों में भी चोरी का प्रयास किया। पूरी घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही इन वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।
























