बीकानेर। धर्म नगरी बीकानेर में आगामी 10, 11 और 12 अक्टूबर 2025 को भक्ति और अध्यात्म के अद्भुत संगम ‘भक्तमाल’ रस-उत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस तीन-दिवसीय उत्सव में देश के प्रतिष्ठित संत अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को ठाकुर जी के भक्तों के जीवन परिचय का वर्णन कर, भक्ति रस का पान कराएंगे।
पूज्य संतों का सान्निध्य
इस पावन अवसर पर मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज और विशेष रूप से बरसाना से पधारे दिव्य संत श्री हनुमान बाबा महाराज प्रवचन करेंगे। भक्तों को श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज (मुरली मनोहर डेरा, उदयरामसर, बीकानेर) की पावन उपस्थिति और आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यह उत्सव ठाकुर जी के भक्तों द्वारा ही आयोजित किया जा रहा है।
पोस्टर का विमोचन
इस भक्तिमय कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में, उत्सव के पोस्टर का विमोचन श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज (मुरली मनोहर डेरा) के कर-कमलों द्वारा किया गया।
पोस्टर विमोचन के इस धार्मिक अवसर पर पार्षद मुकेश पंवार, महावीर गहलोत, श्रवण गहलोत, धनराज, मुरली, नन्दकिशोर सोलंकी, अजय सांखला, अर्जुन, गोपाल, जीतू, और यशवंत सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और महावीर मौजूद थे।
कार्यक्रम विवरण
‘भक्तमाल’ रस-उत्सव का आयोजन भीनासर, बीकानेर में स्थित मुरली मनोहर मंदिर के पास किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक चलेगा। सभी धर्म प्रेमी भक्तों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस अलौकिक आयोजन में सपरिवार पधार कर, भक्तिमय कथा और संतों के दर्शन-आशीर्वाद का लाभ उठाएँ।
अधिक जानकारी के लिए आयोजक कमेटी से 7737530842 या 6350091779 पर संपर्क किया जा सकता है।
























