हमारा बीकानेर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रहे संगठन सर्जन अभियान के तहत आज बीकानेर पश्चिम से शहर कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
जोशी ने प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं संगठन प्रभारी अंकित गोयल को औपचारिक रूप से अपना दावा सौंपा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत राजस्थान के सभी जिलों में पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए गए हैं।
बीकानेर के लिए मुख्य पर्यवेक्षक श्री राकेश लिलोठिया, सह प्रभारी अंकित गोयल और मनीष मक्कासर को नियुक्त किया गया है, जो दावेदारी प्रक्रिया का निरीक्षण और रिपोर्ट तैयार करेंगे।
संगठन सर्जन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।



























