बीकानेर। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने केईएम रोड और फड़ बाजार का दौरा किया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के ठीक आगे सड़क पर टेंट लगाकर सामान रखा था। टीआई नरेश निर्वाण और अन्य अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर समझाया और सामान अंदर करवाया। दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे न केवल सड़क पर टेंट न लगाएं, बल्कि अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण भी न करें।
टीआई निर्वाण ने बताया, दीपावली पर खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो और उन्हें खुली सड़कें मिलें। हमने सभी वव्यापारियों को सहयोग करने के लिए कहा ताकि आमजन को खरीदारी में कोई परेशानी ना हो। बाजार की सड़कों के बीच में अस्थाई दुकानें लगाने पर भी सख्ती बरती जा रही है, ताकि सड़क पर अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति न बने























