बीकानेर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में शेरूणा निवासी ओमप्रकाश पुत्र हनुमान प्रसाद ने ट्रैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 अक्टूबर की दोपहर को 12 बजे के आसपास की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्सी चालक ने उसके साथ गाली गलौच की। जब परिवादी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धक्का मुक्की की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























