शहर में चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार से सामने आया है। डागा चौक निवासी शिवकुमार उपाध्याय ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन मोहन मिष्ठान भंडार के पास किराए के मकान में रहती है।जहां 15 और 16 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़े, सामान इधर-उधर बिखेर दिया और लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जिले सिंह को सौंप दी है।























