बीकानेर।पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई कालू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की है। जहां पर थाने के आगे नाकाबंदी की गई थी। जहां पर एक युवक स्विफ्ट कार लेकर आया। जिसे रोककर पूछताछ कर तलाशी ली तो गाड़ी से अवैध हथियार मिला। कार सवार युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो युवक के पास एक देशी कट्टा (पिस्टल) ओर 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी हनुमान उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया है।
























