बीकानेर।पत्नी की मौत के बाद क्रियाक्रम के बहाने घर में घुसकर सामान व वसीयत से जुड़े कागजात ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में इस्तागासे के जरिये उदासर निवासी रामसिंह ने जेएनवीसी पुलिस थाने में अपने दो बेटों, दो बहुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने अजय सिंह, शेर सिंह, सोनू कंवर व संपत कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपी जो कि उसके द्वारा बेदखल किए हुए वो सामाजिक क्रियाक्रम के बहाने से उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसके घर में संदूक का ताला तोड़कर दस हजार रूपए और जेवरात, पट्टा आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























