बीकानेर।सड़क हादसा में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा रोड़ की है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार हादसा नोखा रोड़ स्थित रॉयल इनफिल्ड शोरुम के सामने हुआ, जहां रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।























