बीकानेर।पुलिस द्वारा दो युवकों से एमडी जब्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर पुलिस टीम ने 6 दिसंबर की रात को 9 बजे के आसपास 80 फीट रोड़ पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग युवकों से 2.70 ग्राम अवैध एमडी जब्त की। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























