बीकानेर। नववर्ष 2026 को भक्ति, श्रद्धा और दर्शन के साथ शुरू करने का सुनहरा अवसर बीकानेरवासियों के लिए आ गया है। बीकानेर से मथुरा-वृंदावन बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ गोवर्धन परिक्रमा, सालासर बालाजी, खाटूश्याम जी, जीण माता, लोहागढ़ जी एवं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे।
इस विशेष यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 31 दिसंबर की रात श्रद्धालु खाटू में रुकेंगे और 1 जनवरी 2026 को बाबा श्याम के दर्शन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी, जिससे नववर्ष की शुरुआत बाबा श्याम की कृपा से होगी।
यात्रा लगभग 5 से 6 दिनों की होगी। यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए आरामदायक बस, चाय-भोजन, धर्मशाला में ठहराव एवं टोल टैक्स सहित संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
पूरे पैकेज का किराया मात्र ₹3901 प्रति व्यक्ति रखा गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद किफायती है।
यात्रा विवरण
📅 प्रस्थान तिथि: 27 दिसंबर 2025 (शनिवार)
⏰ समय: सुबह 7:15 बजे
📍 स्थान: M.S. कॉलेज पुलिया के नीचे, गजनेर रोड, बीकानेर
आयोजकों के अनुसार सीटें सीमित हैं और बुकिंग तेजी से हो रही है। इच्छुक श्रद्धालु शीघ्र संपर्क कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।
सीट बुकिंग के लिए संपर्क करें:
📞 दिनेश जी: 8559859616
📞 किशोर सांखला: 7412914282
👉 एक यात्रा, अनेक तीर्थ—नववर्ष की शुरुआत करें भक्ति और आस्था के साथ।
























