बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नरसिंह सागर तालाब के आगे सर्वोदय बस्ती स्थित एक मकान की है, जहां 23 वर्षीय युवक फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान गोविंद पुत्र जोगीराम, निवासी मोहनगढ़ (जैसलमेर) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोयब, रमजान अली, ताहिर हुसैन और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया।























