बीकानेर।बाइक के आगे अचानक से कुते के आ जाने से व्यक्ति की मोत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुगल पुलिस थाना क्षेत्र के सड़क आम बीकानेर रोड़ पर 682 आरडी पर 27 जनवरी की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पुरखाराम पुत्र हरीराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मांगीलाल बाइक लेकर जा रहा था।इस दौरान रास्ते में अचानक से बाइक के आगे कुता आ गया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























