बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के मौलानिया गांव में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने व नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलानिया निवासी गोरधन पुत्र रतनाराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दी कि 19 फरवरी 2026 की रात करीब 2-3 बजे उसके घर में अज्ञात व्यक्ति खिडक़ी घसे। उस समय उसकी भाभी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। संदिग्ध आवाज सुनकर जब वह जागी तो एक व्यक्ति खिडक़ी से कूदकर भागता नजर आया।
घर की तलाशी लेने पर संदूक खुली मिली और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखे चांदी व सोने के आभूषण तथा करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी हुए सामान में आधा किलो चांदी की पाजेब की जोड़ी, सोने का बोरिया, चांदी की तांती (कड़ा), चांदी की रखड़ी, चार जोड़ी बिछुड़ी, छह चांदी की अंगूठियां, एक सोने की अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। घटना के समय उसका भाई मेले में सांडवा गया हुआ था।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच एएसआई रामदेव को सौंप दी है।






















