Sunday, June 21, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    उदरासर जीएसएस पर संविदाकर्मी के साथ हुई विद्युत दुर्घटना को लेकर विप्र फाउंडेशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    August 1, 2025
    in बीकानेर
    उदरासर जीएसएस पर संविदाकर्मी के साथ हुई विद्युत दुर्घटना को लेकर विप्र फाउंडेशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    1.1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीनस्थ 33/11 केवी जीएसएस उदरासर में कार्यरत संविदाकर्मी श्री मुनिराज पुत्र श्री हनुमानराम, निवासी ग्राम उदरासर, तहसील डूंगरगढ़, दिनांक 28 जुलाई 2025 को ड्यूटी के दौरान एक गंभीर विद्युत दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें बिजली के पोल में फॉल्ट सुधारने हेतु जेईएन श्री नारायण शुक्ला द्वारा भेजा गया था।

    जब श्री मुनिराज पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे, उसी समय जीएसएस पर पदस्थापित विभागीय कर्मचारी श्री भंवरलाल द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। इसके परिणामस्वरूप श्री मुनिराज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए और नीचे गिर पड़े। यह दुर्घटना विभागीय लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अवहेलना का स्पष्ट उदाहरण है।

    घटना के बाद घायल मुनिराज को तत्काल बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ वे वर्तमान में जीवन रक्षक चिकित्सा के अंतर्गत भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और परिवार बेहद परेशान है।

    उक्त गंभीर स्थिति को देखते हुए विप्र फाउंडेशन बीकानेर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि घायल श्री मुनिराज को समुचित विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध करवाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

    साथ ही ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि विभागीय लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय व कानूनी कार्यवाही की जाए। पीड़ित को समुचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से सरकारी/ठेका सेवा में रोजगार दिलवाया जाए।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव व जॉन प्रभारी श्री भंवर पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष (जोन 1 बी) श्री धनसुख सारस्वत, जिला अध्यक्ष श्री किशन कुमार जोशी, जिला संगठन महामंत्री श्री अमित व्यास, प्रदेश युवा संगठन महामंत्री श्री दिनेश ओझा, जिला युवा अध्यक्ष श्री पंकज पीपलवा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री आशाराम जोशी उपस्थित रहे।

    इसके अतिरिक्त संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से विजय पाईवाल, नवनीत पारीक, युवराज व्यास, श्रीप्रकाश उपाध्याय, केशव आचार्य, रामरतन जोशी, पंकज ओझा, राम कुमार स्वामी, अनुराग कठातला (रोड़ा) एवं संजीव सारस्वत सम्मिलित थे।

    सभी प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से प्रशासन से अनुरोध किया कि इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि एक संविदा कर्मचारी को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    विप्र फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र राहत और कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन द्वारा जनआंदोलन की राह भी अपनाई जा सकती है। प्रशासन से संवेदनशीलता और तत्परता की अपेक्षा की जाती है।

    SendShare422
    Previous Post

    नापासर: बोलेरो से 6.20 ग्राम एमडी ड्रग बरामद, एक गिरफ्तार | 15 दिन में नशे के खिलाफ 5वीं बड़ी कार्रवाई

    Next Post

    बीकानेर: ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पर हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    Latest News

    बेसिक पी.जी. कॉलेज में “डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं ई-गवर्नेंस ” पर कार्यशाला का सफल संचालन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
    बीकानेर

    June 10, 2026
    बीकानेर की अनुराधा सोनी ने बनाया एम-सील एपॉक्सी से अनूठा दुपट्टा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

    बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बस से युवक के बैग में मिले 80 लाख रुपये, जांच शुरू

    June 7, 2026
    गलियों में वाहनों के खड़े होने और वाटर सप्लाई संचालन को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

    May 27, 2026
    बीकानेर में 8 अगस्त को होगा वोटफा 2026 का आयोजन, महिलाओं से मांगे गए नॉमिनेशन
    Uncategorized

    May 25, 2026
    भागवत अमृत वर्षा” शिविर के पोस्टर का विमोचन
    बीकानेर

    भागवत अमृत वर्षा” शिविर के पोस्टर का विमोचन

    May 23, 2026
    बीकानेर के मदन गोपाल सोनी बने भाजयुमो प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, युवाओं में खुशी की लहर

    May 22, 2026
    Uncategorized

    महंगाई का नया झटका! आखिर कब थमेगी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें

    May 19, 2026
    अधिक मास में गूंजे भक्ति के स्वर, कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    May 18, 2026
    इंतजार खत्म: बीकानेर की ओर बढ़ा नहरी पानी…
    बीकानेर

    इंतजार खत्म: बीकानेर की ओर बढ़ा नहरी पानी…

    May 17, 2026
    Next Post
    बीकानेर: ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पर हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    बीकानेर: ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पर हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    बीकानेर: चलती ट्रेन से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, नोखा क्षेत्र की घटना

    शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला
    Uncategorized

    शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला

    by Jitu Bikaneri
    June 2, 2026
    0

    बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुरलीधर व्यास...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अपहरण व जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी बरामद

    होटल में बिजली चोरी पकड़ी, लगाया साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना

    बीकानेर के बच्चे सीख रहे AI और रोबोटिक्स, Robo Spark Academy बना रही भविष्य के इनोवेटर्स

    बीकानेर: नहरबंदी खत्म होने के बाद भी पानी संकट बरकरार, सरस्वती नगर के लोगों का प्रदर्शन

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला
    Uncategorized

    शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला

    by Jitu Bikaneri
    June 2, 2026
    शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला

    शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला

    June 2, 2026
    बीकानेर में अपहरण व जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी बरामद

    बीकानेर में अपहरण व जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी बरामद

    June 2, 2026
    होटल में बिजली चोरी पकड़ी, लगाया साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना

    होटल में बिजली चोरी पकड़ी, लगाया साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना

    June 2, 2026
    बीकानेर के बच्चे सीख रहे AI और रोबोटिक्स, Robo Spark Academy बना रही भविष्य के इनोवेटर्स

    बीकानेर के बच्चे सीख रहे AI और रोबोटिक्स, Robo Spark Academy बना रही भविष्य के इनोवेटर्स

    June 2, 2026
    बीकानेर: नहरबंदी खत्म होने के बाद भी पानी संकट बरकरार, सरस्वती नगर के लोगों का प्रदर्शन

    बीकानेर: नहरबंदी खत्म होने के बाद भी पानी संकट बरकरार, सरस्वती नगर के लोगों का प्रदर्शन

    June 2, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group