बीकानेर। ड्यूटी पर पुलिसकर्मी के सिर पर वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थानें में लोहवह हाल कोलायत थाने में कांस्टेबल सुरजाराम पुत्र हिरकनराम ने कोलायत के रहने वाले विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।घटना 31 जुलाई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर था। इस दौरान विशाल ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए उसके सिर पर वार किया। जिससे गंभीर चोट लगी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























