बीकानेर। भूखंड पर सफाई के लिए पहुंचे व्यक्ति पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के गयात्री माता मंदिर के पास लालगुफा रोड़ पर 14 अप्रैल की है। इस सम्बंध में बागवानों के मोहल्ले के रहने वाले यशपाल तंवर ने मंजूर, निजाम, सतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे ।
प्रार्थी ने बताया कि वह अपने भूखंड पर सफाई करने के लिए गया हुआ था। जहां पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों से जैसे तैसे वह बचकर निकल गया लेकिन आरोपियों ने उसके भूखंड में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















