बीकानेर जिले के नाल थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार करमीसर-बच्छासर रोड स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जहां आरोपी जुआ-सट्टा खेलते मिले। मौके से ₹63,260 की जुआ-सट्टा राशि बरामद की गई, वहीं 8 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश (IPS) एवं एसपी मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और वृताधिकारी गंगाशहर के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संगठित अपराध संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।





















