बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में अवेध नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान गश्त के समय चक विजयङ्क्षसहपुरा से बाला ग्रेवल सड़क पर एक युवक को काबू में किया।
जिसके बाद उसके पास मौजूद कट्टे की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कट्टे में करीब 18 किलो अवैध डोडा मिला। पुलिस ने मौके पर आरेापी के पास से अवैध डोडा पोस्त को जब्त कर कोलायत क्षेत्र के रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र प्रभुराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















