बीकानेर। बीकानेर जेल में एक बार फिर प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के केन्द्रीय कारागृह में 26 जून की अलसुबह की है। इस सम्बंध में हाल जेल प्रहरी विक्रम ङ्क्षसह रावल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार अलसुबह जेल परिसर मे गश्त के दौरान लावारिस हालात में बड़ी मात्रा में जर्दा के पैकेट मिले। परिवादी के अनुसार टेप पे पैक किए हुए जर्दा के पांच पैकेट मिले। जिन्हें संभालने पर उसमें 156 पाउच गणेश जर्दे के मिले हे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि लगातार जेल से प्रतिबंधित सामान मिलता रहा है जो कि सवात के घेरे में है।





















