बीकानेर, 4 अगस्त 2025।
गंगाशहर के महावीर चौक स्थित केदारनाथ महादेव मंदिर में सोमवार, 4 अगस्त को भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन के सामने किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर नानू अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम महादेव की आराधना एवं भक्तों को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से रखा गया है।
कार्यक्रम समिति ने क्षेत्रवासियों सहित सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

























