बीकानेर:- लैब टेक्नीशियन रेडियोग्राफर बेरोजगार संघ बीकानेर पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की मांग को लेकर सीएम के नाम विधायक जी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि नई पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती 10-20-30 बोनस अंक पर हो।
बजट वर्ष 2024-25 के बिंदु 60 अनुसार 1500 पैरामेडिकल पदों की भर्ती की घोषणा की गई। पैरामेडिकल क्षेत्र में कई कैडर शामिल हैं जो स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन में रीड की हड्डी का काम करते हैं, ऐसे में इन पदों को बढ़ाकर 4000 पद किए जाएं।
इस दौरान पैरामेडिकल टीम के साथी जितेंद्र गहलोत, जयदेव सांखला,दिग्विजयसिंह ,अभिमन्यु भाटी,राजेंद्र चौधरी, कैलाश भाटी, मयंक भाटी,विनोद मेहरा, देवर्षि गहलोत, दिनेश जनागल,आदि उपस्थित रहे।

























