शिक्षक दिवस के अवसर पर गणगौर पार्क किस्मीदेसर में सर्व समाज शिक्षक सम्मान आयोजन हुआ जिसमें सभी शिक्षक को को माला पहनकर कलम भेंट करके सम्मानित किया गया, जिसमे शिक्षको ने अपने विचार रखें पाठन और पठन संबंधी सुझाव बच्चों और अभिभावकों को दिए, गौरी शंकर जी टांक और डॉक्टर मनीष गहलोत द्वारा शिक्षकों के द्वारा आदर्श समाज के निर्माण में अहम योगदान का उल्लेख किया, आयोजन की अध्यक्षता श्री गोपिकिशन गहलोत, पूर्व पार्षद, सेवानिवृत प्रधाना अध्यापक श्री गणेश जी गहलोत, समाज सेवी घेवर जी टांक और सीनियर टीचर भगीरथ जी मेघवाल ने किया, मंच संचालन प्रमोद गहलोत ने किया, संदीप गहलोत शिवाय जल धारा, मनीष गहलोत SR Event, राधेश्याम जी भेरुनाथ टेंट हाउस और कु. भावना टांक का विशेष सहयोग रहा, आगामी शिक्षक दिवस 2026 और भी भव्य और भी आकर्षक मानने के वादे के साथ आयोजन को विराम दिया।
























