सदर थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी का कहना है कि आरोपी ने पंचशती सर्किल पर रात 9:30 बजे एकराय होकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
फड़ बाजार निवासी हितेश भाटी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि अनेद खान पुत्र जाकिर खान ने अनराज खान, तसलीम खान, मोनू खान और असन पठान सहित कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर हमला किया। अनेद खान ने मेरे भाई जय भाटी के सिर पर लोहे की सरिये से वार किया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद मेरे हाथ पर कांच की बोतल मारी, जिससे चोट आई। वहीं मेरे दोस्त अरबाज मुगल पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाई, जिससे उसका पैर टूट गया।
घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तनेराव सिंह को सौंपी है।

























