बीकानेर : कोटगेट थाना क्षेत्र में फड़ बाजार निवासी युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीडित अंकुर सक्सेना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 30 सितंबर को वह अपने पिताजी को ऑफिस से लेने फड़ बाजार आया था। इस दौरान उसने गली में खड़ी बाइक हटाने को कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया और धमकी दी कि “बाइक नहीं हटेगी, जो करना है कर लो।”
आरोप है कि इसके बाद शोयल, हरसू पुत्र गनी खां, शाहिल, तोसीब, अता हुसैन, तालिब, अमजद बैट्रीवाला और शाबिर उर्फ शबू ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। पीडित के अनुसार, इस दौरान जब कुछ लोग छुड़ाने आए तो आरोपी उसकी सोने की चैन और पर्स जिसमें पांच हजार रुपये और कागजात थे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रवीण कुमार को सौंपी है।
























