बीकानेर।मकान के आगे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का मामला व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया है। चोरी की यह वारदात दो अक्टूबर की रात्रि 1:55 बजे से 2:10 बजे के बीच हुई।
इस संबंध में स्वर्ण जयंती निवासी सुधीर नरुला पुत्र प्रेमप्रकाश नरुला ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि दो अक्टूबर की रात्रि को उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी घर के आगे खड़ी थी। रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भादरराम को सौंपी गई है।
























