बीकानेर।महिला पर फैक्ट्री में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र पाश्र्वनाथ इंडस्ट्रीज बीकासर में पांच अक्टूबर की रात में हुई। इससंबंध में तिरुपति नगर नोखा निवासी जितेंद्र कांकरिया ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात महिला ने रात्रि के समय फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़कर फैक्ट्री से केबल व अन्य सामान चोरी कर ले गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

























