मारपीट व गाली-गलौज करने के क्रॉस मामले शहर के सदर पुलिस थाने में दर्ज हुए है। पहला मामला जयपुर रोड़ स्थित ऑफिसर कॉलोनी निवासी मधुकर बगड़ीया पुत्र नारायणराम बगड़ीया ने महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराधों की जांच के लिए विशेष जांच इकाई कार्यालय (एसआईयूसीएडब्ल्यू) में तैनात एएसआई रेवंतराम कूकणा व सुमन पत्नी रेवंतराम कूकणा के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज की।वहीं दूसरी ओर से गाढवाला हाल ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी रेवंतराम ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें मधुकर बगड़ीया, जसोदा पत्नी मधुकर बगड़ीया, दीपा पुत्री मधुकर बगड़ीया व मधुकर बगड़ीया का पुत्र को नामजद किया गया है। रेवंतराम का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज की गई।
पुलिस ने दोनों रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एएसआई वेदपाल द्वारा की जा रही है।























