आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के महासचिव फ़िरोज भाटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर तीर्थ स्तम्भ से भुटटो के चौराहे तक कि जर्जर हालात में पड़ी सड़क को नई बनाने की मांग की।
कांग्रेस नेता फ़िरोज भाटी ने बताया कि काफी लंबे समय से बार बार प्रशासन से इस सड़क को बनाने की मांग की जा रही है लेकिन आज तक जिला प्रशासन ने इस तरफ देखा तक नही है। पिछले 2 वर्षों से नगर निगम एंव जलदाय विभाग ने इस सड़क को कई बार खोद कर इसकी स्थिति को पहले से काफी दयनीय कर दिया हैं। आज इस सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए जिस कारण आये दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है।























