श्री बजरंग धोरा धाम में आज आध्यात्मिक वातावरण उस समय और अधिक भक्तिमय हो गया जब अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सुमधुर शास्त्री जी ने मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों से समूचा वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालु भाव.विभोर हो उठे।
मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया इस अवसर पर आगामी बसंत पंचमी 23 जनवरी को मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अखंड रामचरितमानस पाठ के पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया। पोस्टर का विमोचन सुमधुर शास्त्री जी एवं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति डॉ मनोज जी दीक्षित व राम भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संगीत भजन संध्या में साकेतराम तिवाडी, दिग्विजय ठाकुर एवं स्वतंत्र भारत मिश्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आगामी रामचरितमानस पाठ के आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।
श्री बजरंग धोरा धाम परिवार ने अतिथियों का सादर स्वागत एवं अभिनंदन माला, साफा उपरणा व बाबा की तस्वीर देकर किया ।मंदिर के पुजारी अनुज दाधीच ने अयोध्या से पधारे सब को दर्शन व पूजन करवाया
मनमोहन दाधिच, बृजमोहन दाधीच, मुकेश, अनिल,राहुल,मनोज़,दिनदयाल,ज्ञान सिंघ,स्वस्तिक,कुणाल सिंघ राजवी,विनितसिंघ,हिमांशू, नरसिंह,राजू,ऋषि,रामचन्द्र, प्रम,अजय,मदन, चोरुलाल, त्रिलोक,राधेश्याम,राहुल, ब्रमदेव रामगोपाल,बलदेव,वासुदेव, ,महानन्द ,हनुमान,मदन ,
























