बीकानेर। निगम के ट्रेक्टर चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जोधपुर बाईपास ओवर ब्रिज के पास में 25 जनवरी की शाम को 7-8 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में सुजानदेसर निवासी मनोज सांखला ने नगर निगम के ट्रेक्टर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई पुखराम 25 जनवरी की शाम को बाइक से काम खत्म कर घर जा रहा था। इस दौरान निगम के ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई के टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और उसके भाई के हाथ में फैक्चर हो गया साथ ही शरीर में अंदरूनी चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























