बीकानेर । बीते कई दिनों से सादुल कॉलोनी के निवासी सीवरेज चॉक की समस्या से त्रस्त हैं। सीवर लाइन का पानी सडक़ों को नाला बनाते हुए बह रहा है। वहीं कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या भी उभर आई है । प्रदूषण फैलने के साथ-साथ आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचा। हालात यहां तक बेकाबू हो गए की लोगों को मालवा सडक़ पर डलवा कर आवाजाही की राह निकालनी पड़ी है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, हालांकि शिकायत करने पर संबंधित ठेकेदार ने अपनी ओर से चॉक पॉइंट तलाशने की कोशिश की लेकिन समाधान होने की बजाय जहां-तहां सडक़ की खुदाई जरूर हो गई । मोहल्ला वासियों के मुताबिक अंतत: संबंधित ठेकेदार ने दो दिन पूर्व मोहल्ले वासियों को कह दिया कि मैंने समस्या समाधान के लिए संबंधित कंपनी को लिखित में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने संपर्क पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।























