बीकानेर।बीकानेर के सार्दुलसिंह सर्किल पर अचेत अवस्था में व्यक्ति के मिलने की खबर सामने आयी है। जहां पर लावारिस हालात में अचेत अवस्था में एक व्यक्ति मिला। जिसकी सूचना मिलते ही सामाजिक संगठन ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोयब भाई व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। सामाजिक संगठन के सेवादारों ने अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति कुछ भी बोल नहीं पा रहा है और फिलहाल पहचान नहीं हो पायी है।






















