बीकानेर।मकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में खतुरिया कॉलोनी निवासी डॉ. कृष्णकांत मिश्रा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मकान सी-661 केके कॉलोनी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़े। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर से एक केमरा, 25 हजार की नकदी, एक गणेश जी की मूर्ति चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























