बीकानेर।दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान से सामान और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में खेतेश्वर बस्ती निवासी रामचन्द्र पुत्र गिरधारी जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खेतेश्वर बस्ती में 13 फरवरी की रात से 14 फरवरी की सुबह के बीच की है।इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके दुकान का शटर का ताला तोड़ते हुए 10 रूपए की 10 गडड़ी, 20 रूपए की 6 गड्डी, गले में रखे 5 हजार रूपए और कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि दुकान के शटर का लगा ताला भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट केआधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















