- बीकानेर । लोन का झांसा देकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में गंगाशहर रोड़ लक्ष्मी प्लाजा किशन गोपाल गहलोत ने बाबूलाल नाम के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड लक्ष्मी प्लाजा पर 17 दिसंबर 2024 की है।इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने क्रेप्री ग्लोबल कैपिटल इंडिया गोल्ड लोन को बंद करवाकर आईआई एफएल बैंक में गोल्ड लोन लेने का आश्वासन दिया और एडवांस में 1 लाख 66 हजार रूपए ले लिए और अब तक ना तो गोल्ड लोन लिया और ना ही गोल्ड लाकर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























