बीकानेर।बीकानेर शहर के शिवबॉडी क्षेत्र में डपिंग यार्ड में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और धुंआ आसपास के घरों तक पहुंचा तो लोग डर गए। जानकारी के अनुसार शिवबॉडी क्षेत्र के खानों में यह आग लग है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसडीआरएफ, फायर बिग्रेड की टीमों के साथ-साथ प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। फायर बिग्रेड की दस गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी है। फिलहाल किसी भी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।























